तिलकनगर में महिलाओ ने गुलाल व फूलो की होली खेल मनाया फागोत्सव
 

देवास। तिलकनगर में स्थानीय महिला मण्डल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी फाग महोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने स्थानीय गार्डन में भजन-कीर्तन कर गुलाल व फूलो की होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगालकर फागोत्सव मनाया। फागोत्सव में बड़ी संख्या में सर्वसमाज की महिलाओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर राजरानी धूत, संध्या जोशी, स्नेहलता, मधु जायसवाल, आशा राठौड़, कमला, संगीता, सोनू, लक्ष्मी, सरोज, शशिकला, शीला, दुर्गा उपस्थित थे।